३०० से अधिक हानिकारक दवाओं पर रोक |
भारत सरकार ने भारत के कई सालों से बिक रही हानिकारक विदेशी दवाओं पर रोक लगा दी है | अब भारत में यह दवाएं नहीं बिक सकेंगी | कई सालों से कई विदेशी कंपनियां हानिकारक दवाओं को भारत में बेच रही थीं जिससे बहुत से मरीजो को साइड इफ़ेक्ट तथा नुकसान होता था | इनमे से कई दवाओं पर तो उनके खुद के देशों में प्रतिबन्ध है फिर भी इस देश में वो दवाएं बेचीं जाती थी |
कुछ सालों पहले जस्टिस हाथी कमीशन ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था फिर भी इन दवाओं पर प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया था | मगर इस बार भारत सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए यह साफ़ कर दिया है के भारत की जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा विदेशी कंपनी की दवाओं को भारत से बाहर का रास्ता दिखा दिया है |
- आर्य शुभम वर्मा
theshubhamhindi@gmail.com

